सतनामी समाज के द्वारा की गई पूजा-अर्चना
सरायपाली। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला इकाई के निर्देशानुसार समाज के सभी ग्रामों में निवासरत सतनामी परिवारों से प्रति सोमवार संध्या समय में सामूहिक पूजा-अर्चना करने की अपील की गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर के द्वारा ग्राम बालसी के जैतखाम में उपस्थित होकर ग्रामवासियों के साथ गुरु घासीदास बाबा की संध्या समय पूजा-अर्चना की गई है। इस दौरान उन्होंने उपस्थितजनों से कहा कि सभी का यह प्रयास निश्चित रूप से अन्य गांवों को भी प्रेरित करेगा और धीरे-धीरे समाज में एकता एवं आध्यात्मिक जागरूकता का यह संदेश व्यापक रूप से फैलता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन






















