जोगनीपाली मोड़ पर पुलिस की घेराबंदी, 12 हजार की महुआ शराब के साथ दो तस्कर पकड़े
सरायपाली/ अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायपाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना क्षेत्र के जोगनीपाली मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अर्जुंडा की ओर से आ रही बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी को रोका। जांच में स्कूटी के बीच रखी दो प्लास्टिक बोरियों से 60 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये आंकी गई है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. *कुंदन तांडी* (22 वर्ष) पिता मोहन लाल तांडी, निवासी ग्राम पैकिन
2. *करन चौहान* (21 वर्ष) पिता भगवतिया चौहान, निवासी ग्राम चकरदा
पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है।


























