Edition

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जन चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जन चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश

 

महासमुंद/ महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सोमवार को ग्राम परसदा ख में जन चौपाल लगाकर आमजनों से भेंट मुलाकात की। ग्रामीणों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से धरमपुर जलाशय परियोजना, लिफ्ट एरिगेशन का सुदृढ़ीकरण, शेड निर्माण, सीसी रोडए शीतला माता मंदिर जीर्णोद्धार सहित अन्य मांगों को विधायक के समक्ष रखी। विधायक श्री सिन्हा ने आवश्यकता के अनुसार उनकी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी भाजपा की सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। गरीब, मजदूर,महिला, युवा, किसान, व्यापारी सभी के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। हमारे प्रदेश के किसान भाईयों को उनके उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। गरीबों को खाद्यान्न, आवास योजना, महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। हमने जो वादा किया था वो पूरा कर रहे हैं। ग्रामीणों से मुलाकात करने के पश्चात उन्होंने ग्राम में तीन नवविवाहित जोड़ों से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने स्व.जनक राम दीवान एवं स्व.सुदामा ध्रुव के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।

इस अवसर पर पवन पटेल जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्याम साकरकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, डॉ माखन सिन्हा महामंत्री भाजपा ग्रामीण मंडल, पुष्पा रूपलाल ध्रुव जनपद सदस्य, मिथलेश सिन्हा ग्राम सरपंच, शेखर चंद्राकर ग्राम अध्यक्ष, चमन सिन्हा पूर्व जनपद सदस्य, मंशा साहू , योगी ध्रुव, सारकेश साहू,संतोष सिन्हा, डॉ भारत साहू, पवन साहू सोसाइटी अध्यक्ष, यादराम साहू शाला समिति अध्यक्ष, टीकम देवांगन, विमल विश्वकर्मा, लच्छन ध्रुव, रामेंद्र गिरी, युवराज सिंह राजपूत, रोशन टांडे, मोहन यादव, यादराम ध्रुव, प्रवीण चंद्राकर, सनत ध्रुव, प्रमोद ध्रुव सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!