समर कैंप में विद्यार्थियों को दी गई कई जानकारियां
सरायपाली। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला आयोजित समर कैंप के दौरान आज बीआरसीसी देवानंद नायक का आगमन हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए समर कैंप के लाभ से अवगत कराया एवं अपने जीवन में उसे लागू करने के लिए प्रेरित किया। वहीं योग शिक्षक बारीक के द्वारा बच्चों को योग का अभ्यास कराया गया, जिसमें मीनार चक्रासन, गोमुख आसान आदि विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया तत्पश्चात श्रीमती शीला विश्वास के द्वारा जुंबा डांस तथा कक्षा पहली के बच्चों को पढ़ना कैसे सीखें, चित्र के माध्यम से अक्षर पहचान तथा नृत्य का अभ्यास कराया गया। वैदिक गणित के जादू के लिए विषय विषय विशेषज्ञ वीरेंद्र कर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन





















