लिफ्ट देने वाले को ही लगाया चूना, खाना खिलाने के बहाने बाइक लेकर फरार
सरायपाली/ सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में मदद करने वाले को ही चोर ने निशाना बना लिया। लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठे युवक ने ढाबे पर खाना खाने के बाद मौका देखकर पल्सर बाइक की चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम राफेल निवासी 36 वर्षीय सदानंद यादव ने पुलिस को बताया कि वह सरायपाली से छुईपाली जा रहा था। रास्ते में बसना निवासी झनक नायक ने लिफ्ट मांगी तो सदानंद ने उसे बाइक पर बिठा लिया। छुईपाली पहुंचकर झनक ने कहा- “चलो ढाबे पर खाना खिलाता हूं”। दोनों ने ढाबे में खाना खाया। इसके बाद सदानंद पेशाब करने चला गया। लौटकर आया तो देखा झनक ने थैले से उसकी पल्सर CG 06 HF 0205 की चाबी निकाली और खुलेआम लेकर भाग गया।
सदानंद की शिकायत पर सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी झनक नायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















