Edition

छात्रों ने सीखे ताड़ासन से प्राणायाम तक, दैनिक दिनचर्या में योग अपनाने का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छात्रों ने सीखे ताड़ासन से प्राणायाम तक, दैनिक दिनचर्या में योग अपनाने का लिया संकल्प

 

बसना/करनापाली। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं योग के महत्व पर चर्चा के साथ हुआ।

विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर एवं निर्मला नायक ने विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन तथा प्राणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। प्रधान पाठक गिरधारी साहू ने बताया, “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।” उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

विज्ञापन

 

 

 

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!