भारती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
पतंजलि योग समिति के मार्गदर्शन में छात्रों ने सीखे विशेष योगासन, प्राचार्या ने बताया स्वस्थ जीवन का मंत्र
सरायपाली/ भारती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग सरायपाली में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं प्राणायाम सत्र का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति सरायपाली के योगाचार्य अर्जुन कुजूर, गार्गी पटेल, बुद्धेश्वर दास एवं सतीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कॉलेज संचालक विश्वजीत गुप्ता एवं राजेश मित्तल की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न योगासन और व्यायाम का अभ्यास किया।योगाचार्यों ने विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास एवं पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए विशेष योगासन सिखाए। साथ ही दैनिक आहार, आचार, विचार तथा संयमित जीवन शैली के महत्व पर प्रकाश डाला गया।संस्था की प्राचार्या श्रीमती प्रिया जोसेफ ने समस्त विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योगासन और प्राणायाम को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें, जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सेहतमंद बना रहे।





















