Edition

एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

 

 महासमुंद/ बसना–  शासकीय प्राथमिक शाला, करनापाली के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र/छात्रा जयंती नेताम, डिगेश सिदार, लोकेश्वरी दीवान, दिनेश कुमार दीवान का चयन प्रतिष्ठित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) में हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे ग्राम में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में छात्र/छात्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्र/छात्रा की मेहनत, अनुशासन एवं लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
प्रधान पाठक गिरधारी साहू ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की नियमित तैयारी के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
वहीं शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर ने बताते हुए कहा कि सत्र 2026-27 हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में विद्यालय के दो छात्रों में प्रियांश साहू ने पूरे 100 में 100 प्रतिशत महासमुंद जिले प्रथम स्थान तथा जयंती नेताम ने 99 प्रतिशत हासिल कर 12 वें स्थान प्राप्त किया जो प्राथमिक विद्यालय करनापाली के लिए ही नहीं पूरे जिले महासमुंद के लिए गर्व का विषय रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे तथा चयनित छात्र/छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय, एकलव्य एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!