शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में प्रवेश उत्सव का आयोजन
सरायपाली/शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में आज दिनांक 23 जून 2026 दिन मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह के साथ आनंदमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। संचालिका वर्षा नन्द ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया एवं समस्त माता-पिताओं का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात कक्षा पहली एवं कक्षा छठवीं के बच्चों का तिलक लगाकर, नन्हें हाथों से छाप लगवा कर और कागज के फूल देकर संस्था प्रमुख प्रतिभा चौधरी, अमृता पटेल, शिक्षिका ईश्वरी तिवारी, शिक्षक दीपक मिश्रा द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि भुवनेश्वर दास ,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नवीन पटेल, सदस्य हेतलाल पटेल, पालक संतलाल पटेल एवं सहदेव पटेल, अजय पटेल के कर-कमलों से विद्या आनंद,अभ्यासपुस्तिका, पेंसिल ,रबर, कटर और पेन प्रदान किया गया । साथ ही सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु जोर देने कहा गया। वर्षा नन्द के द्वारा शाला में संचालित होने वाली योजनाओं NEP 2020 , FLN अंगना म शिक्षा,नि:शुल्क गणवेश , पाठ्य पुस्तकें, जादुई पिटारा, मुस्कान पुस्तकालय,बैगलेस डे की संक्षिप्त जानकारी दी गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सीता पटेल, विजिता प्रधान , कमला प्रधान की सक्रिय सहभागिता रही। संस्था प्रमुख द्वारा सभी के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।शाला प्रवेश उत्सव में समन्वयक पाल सिंह बंजारे की गरिमामयी उपस्थिति रही ।साथ ही कौशल्या पटेल (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) मनीषा भोई,फूलबाई, रामबाई, मिथिलाबाई ,कुमारी दास एवं हीराबाई की उपस्थिति से आयोजित कार्यक्रम सफल रहा। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।





















