शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडूमचुवाँ में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव
सरायपाली : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडूमचुवाँ में दिनांक 25.06.2026 को प्रवेश उत्सव मनाया गया | उत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा अर्चना के साथ किया गया | कक्षा 1ली से 12 वीं तक के नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया | इस अवसर पर उनको निःशुल्क पाठ्य पुस्तक और अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया गया | कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य नीलाम्बर दिवान जी द्वारा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शाला विकास समिति के सदस्य छत्रपाल निषाद द्वारा बच्चों को नियमित कक्षा आने के लिए कहा गया। इस अवसर पर पालकगण खेमराज साहू, बाबूलाल डिंगरे, जयराम राठिया, जगतपाल पटेल, धनुर्जय साहू, सुखसागर पटेल, मिलकराम राठिया, चुन्नूलाल जायसवाल, युधिष्ठिर सागर, साथ ही शिक्षकगण दुर्गेश प्रसाद नायक, डोमलाल पालेश्वर, जयप्रकाश बरिहा, कु. प्रियंका बाघ, श्रीमती हरिप्रिया चौधरी, कु. अम्बिका, श्री टिकेश्वर पटेल, श्रीमती मीरा पटेल, ज्योति पटेल, दिनेश पटेल, यादराम साहू, संजय दिवान एवं मनोज कुमार बिश्रा उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य संतोष कुमार साव जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथाअपने लक्ष्य को अपनी डायरी में लिखकर उसके अनुरूप कार्य करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। मंच संचालन छबिलाल पटेल संकुल समन्वयक द्वारा किया गया।उक्तशय की जानकारी व्यख्याता रवि यादव द्वारा दी गयी।





















