सरायपाली में सतनामी समाज का निर्वाचन 28 जून को, तैयारी बैठक संपन्न
सरायपाली/ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर 28 जून रविवार को सुबह 11 से 3 बजे तक निर्वाचन होगा। जिला कार्यकारिणी के आदेश पर निर्वाचन अधिकारी आर एल व्यवहार और डॉ विजय चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन में ब्लॉक कार्यकारिणी के साथ युवा, महिला एवं शिक्षा प्रकोष्ठ का भी गठन होगा। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर समन्वय समिति मनोनयन करेगी। जिला व प्रदेश के पदाधिकारी पर्यवेक्षक रहेंगे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल बारिक, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुमारी भास्कर, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर बारिक ने सभी संत, महंत, भंडारी, किसान, अधिकारी, कर्मचारी, युवा और महिलाओं से उपस्थिति की अपील की। बैठक में मुरलीधर बारीक, हीरालाल कोयल, नारायण ओगरे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।





















