हायर सेकेंडरी स्कूल केना में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
सरायपाली/ आज दिनांक 27 जून 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केना (विकासखंड सरायपाली) में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुईं।
इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाओं के साथ आत्मीय स्वागत करते हुए बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने के लिए शासन द्वारा पाठय पुस्तक प्रदाय किया गया,अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार चौधरी जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रकाशचंद पटेल जी, प्राचार्य श्री जगदीश प्रसाद पटेल जी, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री संजय प्रधान जी, सांसद प्रतिनिधि श्री राम रतन पटेल जी,श्री नवीन पटेल जी, सरपंच प्रतिनिधि श्री नरोत्तम भोई,शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





















