Edition

आंगनबाड़ी में सहायिका ने दी नेवता भोज की दावत, बच्चों के चेहरे खिले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आंगनबाड़ी में सहायिका ने दी नेवता भोज की दावत, बच्चों के चेहरे खिले

 

सरायपाली/ ब्लॉक के रूढ़ा सेक्टर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र छुहियापाली में सोमवार को खुशी का माहौल रहा। केंद्र में सहायिका पद पर पदस्थ होने की खुशी में रश्मि चौहान ने बच्चों को नेवता भोज कराया।

इस मौके पर प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीक्षा बारीक भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि शासन का नेवता भोज कार्यक्रम समाज को बच्चों के पोषण और भविष्य निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार मिलता है और समुदाय की सहभागिता भी बढ़ती है।

नेवता भोज में बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। सहायिका रश्मि चौहान की इस पहल की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बच्चों के परिजन भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!