Edition

विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केजुवां में संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केजुवां में संपन्न

सरायपाली/ विकासखंड के स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केजुवां में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी तथा अध्यक्षता सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य द्वार पर अतिथियों के तिलक, पुष्पगुच्छ भेंट एवं स्वागत के साथ हुई। सेंट विसेंट पैलोटी स्कूल कुटेला गाइड विंग द्वारा कलर पार्टी के माध्यम से मार्चपास्ट, ‘घोष दल’ पीएमश्री शा. प्राथ. शाला झिलमिला, और नन्हें बच्चों की कीर्तन मंडली शा. प्रा. शा. पण्डापारा के साथ अतिथियों को मंच तक लाया गया, जो कि विशेष आकर्षण का विषय बना। तत्पश्चात् मां सरस्वती, भारतमाता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप-प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षक डींगरदास वैष्णव एवं शैलेन्द्र नायक के मधुर स्वरों, सोमदेव तिवारी के तबले की थाप के साथ श्लोक वंदना एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया। अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ प्राचार्य सी.एल.पुहुप के हारमोनियम वादन के संगत में सुमधुर स्वरों में स्वागत गीत की प्रस्तुति केजुवां के छात्राओं ने दी।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी. सी. पटेल ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सरायपाली विकासखंड में कुल 441 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 367 शासकीय, 2 केंद्रीय, 8 अनुदान प्राप्त, 7 आदिम जाति कल्याण विभाग के तथा 57 अशासकीय विद्यालय शामिल हैं, जिनका संचालन 38 संकुल केंद्रों के माध्यम से किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सत्र 2025–26 में कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत, हाई स्कूल का 90 प्रतिशत तथा हायर सेकेंडरी का 85 प्रतिशत रहा। छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सूची (टॉप-10) में भी सरायपाली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 33 विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय तथा 25 विद्यार्थियों का चयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुआ।
प्रतिवेदन में शासन की विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया। इनमें निःशुल्क शिक्षा, बालवाड़ी योजना, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, निःशुल्क गणवेश, मध्यान्ह भोजन, सरस्वती साइकिल योजना, व्यावसायिक शिक्षा, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन एवं छात्रवृत्ति योजना, पीएम श्री स्कूल योजना, अपार आईडी तथा महतारी दुलारी योजना सहित शिक्षा की गुणवत्ता एवं संसाधनों के विकास के लिए संचालित अन्य योजनाएँ शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरला कोसरिया (सदस्य, राज्य महिला आयोग, छत्तीसगढ़ शासन), श्रीमती मोंगरा किशन पटेल (अध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुंद), श्रीमती लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल (अध्यक्ष, जनपद पंचायत सरायपाली), श्री त्रिलोचन पटेल (पूर्व विधायक, सरायपाली), श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर (सभापति, जिला पंचायत महासमुंद), श्री मुकेश धर्मेंद्र चौधरी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सरायपाली), संजय शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा महासमुंद), श्री विपिन उपोवेजा (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, भाजपा महासमुंद), श्रीमती तारेश्वरी नायक (जिला महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा), श्रीमती उषा लाल कुमार पटेल, श्रीमती वेद मोती रेशम लाल पटेल, श्रीमती यशोदा वेद प्रकाश नायक, श्री उद्धव भोई, श्री उद्धव नंद एवं श्रीमती दीनता कुम्हार (सभापति, जनपद पंचायत सरायपाली), श्री चैतन्य नायक (सरपंच, ग्राम पंचायत केजुवां), श्री लिंगराज साहू (अध्यक्ष, सरपंच संघ सरायपाली), श्रीमती मोंगरा बाई (उपसरपंच, ग्राम पंचायत केजुवां), श्रीमती पुष्पलता चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा), श्री गुंजन अग्रवाल (मंडल अध्यक्ष, शहर सरायपाली), श्री दण्डधर साव (मंडल अध्यक्ष, ग्रामीण बलौदा), श्री अनिल साहू (मंडल अध्यक्ष, छुईपाली), श्री विद्याचरण चौधरी एवं श्री विदित धनानिया (भाजपा नेता), ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईपाली अध्यक्ष तन्मय पंडा, विधायक प्रतिनिधि दीपांजलि बारिक, जिला महासमुन्द शिक्षा विभाग से एपीसी समग्र शिक्षा सम्पा बोस सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं विकास खण्ड के शिक्षकगण, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
अतिथियों द्वारा सत्र 2026- 27 में नव प्रवेशी बच्चे कक्षा पहली, छठवीं एवं कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं का तिलक ,चंदन, पुष्पाहार एवं मीठा खिलाकर ,पुस्तक प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया। कक्षा में प्रथम आने वाले बच्चों का श्रीवास्तव कपड़ा बाजार, सरायपाली द्वारा मोमेंटो से सम्मान किया गया। कक्षा नवमीं के नवप्रवेशी बालिकाओं (शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलेण्डा (तोरेसिंहा) को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची के टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थीगण कक्षा 10 वीं कुमारी संध्या नायक, कुमारी परीरानी प्रधान, कुमारी रानू सिद्धिमयी साहू, कुमारी रेणुका प्रधान, कुमारी चाहत चौधरी, कुमारी तिषा साहू, कुमारी भारती चंद्रा, कुमारी लता चौधरी एवं कक्षा 12 वीं कुमारी शहनाज परवीन,कुमारी गीतिका प्रधान, कुमारी दिव्या अग्रवाल को शिक्षा विभाग सरायपाली द्वारा मोमेंट, पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर इन विद्यार्थियों के पालकगण की भी उपस्थिति रही। सेवानिवृत शिक्षक श्री भोजराज पटेल ,श्री रमेश पटेल, श्री गोकुल प्रधान ,श्री अशोक साहू, श्री मजरूल उस्मानी, श्री कपिलराम बरिहा, श्री मुरलीधर भोई ,श्री खुशीराम दास, श्री दुर्योधन पटेल, श्री शेषदेव विभार, श्रीमती बंदिनी साहू, श्री शत्रुघ्न कुल्हाड़ा, श्री धरणीधर साहू का सम्मान अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंटकर किया गया। नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, प्रयास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय परीक्षा में विशेष योगदान देने वाले शिक्षक श्री दुकालू नायक, श्री ओम प्रकाश साव, श्री दया सागर नायक, श्री देवेश भोई, श्री दिलीप नायक का मोमेंट भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही ‘उत्कृष्ट प्राचार्य’ के रूप में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025 से सम्मानित प्राचार्य श्री सी.एल.पुहूप का मोमेंटो पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। ज्ञानसेतु पीएलसी समूह के नवाचारी शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा नवाचारी गतिविधियों से संबंधित स्टॉल का अतिथियों ने अवलोकन कर आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में शास प्राथ शाला मुंधा एवं पीएम श्री झझिलमिला के विद्यार्थियों ने ‘गीत- चल संगी स्कूल जाबो’ पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी उल्लेखनीय है कि इस गीत और एल्बम को शिक्षा विभाग के नवाचारी एवं उत्कृष्ट शिक्षकों की टीम शैलेन्द्र नायक एवं वीरेंद्र कर ने गीत लेखन, संगीत, मुख्य एवं हारमोनियम प्रदीप क्षत्रे, तबला वादन सोमदेव तिवारी, कोरस में गिरधारी साहू, पूनम सिंह साहू, नृत्य निर्देशन शीला बिश्वास ने किया है। स्वामी विवेकानंद उमावि केजुवां की छात्राओं ने गीत – भारत की बेटी, सुवा नृत्य प्रस्तुत किया, बाल कीर्तन कलाकार शास प्राथ शाला पंडापारा मार्गदर्शक शिक्षिका योगिता प्रधान तथा शा उ प्रा शाला रिमजी के नृत्य ने सबका मनमोह लिया।
उद्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि चौधरी जी ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए बच्चों को गतिविधियों पर आधारित शिक्षा देने के लिए कहा, सनातन संस्कृति और गुरुमहिमा के महत्व को बताते हुए गुरु को श्रेष्ठ बतलाया। शिक्षा विभाग की योजनाओं के लाभ को प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँचाने के लिए समग्र एवं समर्पित प्रयास की बात कही, मोबाइल का सदुपयोग करने के लिए विशेष जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे मान. विधायक,सरायपाली श्रीमती चातुरी नंद जी ने राजभाषा छत्तीसगढ़ी में उद्बोधन देते हुए कहा कि सभी बच्चों को मया-दुलार से स्वागत करते हुए नया कदम, नया जीवन स्कूल में अक्षर ज्ञान का स्थान ही नहीं है बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, संस्कृति का स्थान है। आपके सपनों का उड़ान स्थल है। शासन की अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों को बगीचे के मालिक कहा तथा पालकों को अपने बच्चों के भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया जी ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बच्चों को आशीर्वचन देते हुए गुरुकुल परंपरा के महत्व को बतलाया, बच्चों के भविष्य निर्माण में सभी को प्रयास करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविशंकर आचार्य, लाल भूषण पाढ़ी, सुशील चौधरी,ऋषि प्रधान, चंद्रमणी पटेल, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती पूनम चौधरी, श्रीमती शीला विश्वास, श्रीमती पुष्पा पारेश्वर, नवीन मिश्रा, किशोर पटेल, संजीत पात्र, अरुण विशाल, आलोक कुमार राठौर, कैलाशचंद्र पटेल, पालसिंह बंजारे, कामता पटेल, सच्चिदानंद भोई, खिरोद्र जेरी, बिंदु प्रकाश चौधरी, राजेश पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, किशोर पंडा, बृजलाल पटेल, जयनारायण पटेल, हेमचंद पटेल, प्रदीप सिंह, विद्याधर साहू, जगदीश नेताम, नरेश नायक, राजीव लोचन रथ, घनश्याम दास, धरम सिंह पटेल, भिखारी चरण साहू, तेजराम पटेल, तुलसीदास वर्गे, मुकेश बारिक, कौशल कुमार प्रधान, लखेश्वर भोई, गिरधारी लाल पटेल, योगेश साहू , दुर्वादल दीप, गिरधारी पटेल, श्रवण प्रधान, कृष्णचंद पटेल, छबिलाल पटेल, हारुन गार्डिया, स्वाधीन शर्मा, रूपेश महापात्र, किशन कुमार पटेल, नरोत्तम चौधरी, भोज कुमारी पटेल, मीरा प्रसायत, सविता साहू, विमला पटेल, खिलेश्वरी वर्मा, बनीत ठाकुर, सुनीता कैवर्त, अनिता राय, सुनीता पटेल, चूड़ामणी पटेल, जयलाल गिरी, चक्रधर डड़सेना, खीरसिंधु साहू, अनुपमा सतपथी, निरुपमा देवता, योगिता प्रधान, ज्योति प्रधान, सोमदेव तिवारी, योगेश चौधरी एवं सेवाभावी स्काउट्स – गाइड्स, रेडक्रास के स्वयंसेवकों का विशिष्ट रूप से सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा। आभार प्रदर्शन बी आर सी देवानंद नायक ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता शैलेंद्र कुमार नायक, शाउमावि केना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी थी।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!