Edition

महिला जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सरायपाली में बच्चों को पिलाई गई “दो बूंद जिंदगी की”

महिला जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
सरायपाली में बच्चों को पिलाई गई “दो बूंद जिंदगी की”

सरायपाली/  तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून को स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली में महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं सहभागिता में किया गया। इस अवसर पर महिला जनप्रतिनिधियों ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं और पोलियो उन्मूलन के इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।
इस अवसर छ. ग. राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया , जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल,जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल व स्वास्थ्य सभापति उषा पटेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद , विकासखंड कार्य प्रबंधक शीतल सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, ताकि पोलियो को जड़ से समाप्त किया जा सके।
अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!