Edition

नकबजनी के आरोपी “पारधी गिरोह” के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे 11 लाख 76 हजार की संपत्ति बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकबजनी के आरोपी “पारधी गिरोह” के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे

11 लाख 76 हजार की संपत्ति बरामद

आरोपियों के कब्जे से ,चोरी हुआ सोना, चांदी एवं 3 मोटर सायकल जब्त

सरायपाली। दिनांक 23.06.26 को प्रार्थी हरिशचंद्र पटेल पिता धनी राम पटेल उम्र 62 साल साकिन रूढ़ा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.06.26 को रात्रि में किसी अज्ञात चोर के द्वारा घर के अंदर घुस कर अलमारी को उठाकर खेत में ले जाकर उसे तोड़कर उसमें रखे नकदी रकम एवं सोने का लटकन व 3 नग सोने की अंगूठी, 07 जोड़ी चांदी का पायल जुमला कीमती 95,000 रुपये को चोरी कर ले गए, कि रिपोर्ट पर थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 67/26 धारा 331(4),305(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना मे तकनीकी पहलुओ सीसीटीवी फुटेज एवं अपराधियो के मोडस ऑपरेंडी के आधार पर तकनीकी विश्लेषण करते हुये यह पाया गया कि घटना दिनांक से एक दिन पूर्व ग्राम पैकिन में आरोपियो की मौजूदगी ग्राम पैकिन के आयुश कुमार के घर छट्ठी कार्यक्रम में पाया गया था जिस पर आयुश कुमार से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज दिखाकर तस्दीक किया गया जिसने आरोपगणो को पहचानकर आरोपी आनंद पारधी पिता पकलु पारधी उम्र 46 साल, संजय पारधी पिता सुरज पारधी उम्र 27 साल, मन्नू पारधी पिता स्व काशीराम पारधी उम्र 45 साल, सूरजभान पारधी पिता स्व. कौशल पारधी उम्र 52 साल साकिनन रोहासी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार, हेमलाल पारधी पिता स्व. बंशीलाल पारधी उम्र 44 साल साकिन सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग, सुरेंद्र पारधी पिता नारायण पारधी उम्र 20 साल साकिन उरला थाना उरला जिला दुर्ग, घनश्याम कोसले पिता स्व.विश्राम कोसले उम्र 38 साल साकिन अमली तालाब खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर की पहचान किया। इसके अलावा अन्य तकनीकी विश्लेषण के साथ साथ आरोपियो के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की गई। परिणाम स्वरूप आरोपियो को पकडकर पूछताछ करने पर दिनांक 22-06-26 को रात्रि में मिलकर चोरी करना स्वीकार किये आरोपियो ने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि दिनांक 21-06-26 को ग्राम पैकिन छटठी नेवता में कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। अगले दिन आनंद व संजय के कहने पर ये लोग आसपास के गांव में चोरी करने की योजना बनाये। रात करीबन 09-00 बजे पैकिन के पास वाले गांव रूढा में एक बडे घर में चोरी करने घुसे, घर वाले सोये थे, पास के खाली कमरे मे रखे आलमारी जो लॉक था जिसे उठाकर खेत में ले जाकर लॉक को तोडकर उसमे रखे 10 000 नगदी, सोना एवं चांदी को निकाल कर ले गये और रातो-रात वहाँ से भाग गये। आरोपियो ने नगदी रकम 10,000 रुपये को आपस में बांट कर खर्च करना व सोना को परसु ज्वेलर्स के अतुल पाटिल रायपुर निवासी के पास 60,000/-रूपये में बेचना बताये, चांदी का पायल को आपस में बांट कर घर में रखना बताये जिसे आरोपियो के घर से बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त 03 नग मोटर सायकल किमती 03 लाख रूपये व चार जोडी पायल किमती 25,000 रूपये, ग्राम मुहमेला, थाना आरंग क्षेत्र से चोरी सोना 54.200 ग्राम किमती 7,91,000 रूपये कुल जुमला 11 लाख 76 हजार रूपये को जप्त किया गया है

इसके अलावा आरोपियो ने अपने मेमोरेडंम कथन में बताया कि उनके द्वारा दिनांक 10/04/2026 को थाना जैजैपुर जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम बहेराडीह में सोना, चांदी एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के आभुषणो को राजू उर्फ राजकुमार सोनी निवासी बलौदाबाजार को बेचना स्वीकार किया गया है जिसकी जप्ती किया जाना शेष है। साथ ही साथ आरोपियो ने ग्राम मुहमेला थाना आरंग क्षेत्र से भी नगदी रकम, सोना, चांदी की चोरी करना स्वीकार किया गया है। आरोपियो को दिनांक 07-07-26 गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है

गिरफतार आरोपी-

1-आनंद पारधी पिता पकलु पारधी उम्र 46 साल

2-संजय पारधी पिता सुरज पारधी उम्र 27 साल

3-मन्नू पारधी पिता स्व काशीराम पारधी उम्र 45 साल

4-सूरजभान पारधी पिता स्व कौशल पारधी उम्र 52 साल साकिनन रोहासी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार

5-हेमलाल पारधी पिता स्व बंशीलाल पारधी उम्र 44 साल शाकीन साकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग

06-सुरेंद्र पारधी पिता नारायण पारधी उम्र 20 साल साकिन उरला थाना उरला जिला दुर्ग

07-घनश्याम कोसले पिता स्व.विश्राम कोसले उम्र 38 साल साकिन अमली तालाब खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर

चोरी का माल खरीदने वाला- 01-अतुल पाटिल पिता अंकुल पाटिल उम्र 29 साल निवासी रायपुर

बरामद संपत्ति-

(1)- चार जोडी पायल किमती 25,000 रूपये

(2)- अतुल पाटिल से सोना 09 ग्राम किमती 1,30,000 रूपये

(3)-सोना 54.200 ग्राम किमती 7,91,000 रूपये

(4)- 03 नग मोटर सायकल किमती 3,00,000 रूपये

जुमला बरामद संम्पति कीमती 12,46,000 रूपये

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!