12.750 किलो गांजा और बाइक-मोबाइल सहित 6.97 लाख की संपत्ति
महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना कोमाखान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में गांजा सप्लाई करने आ रहे पति-पत्नी को ग्राम टेमरी जांच नाका में नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक CG 04 CH 6549 में एक पुरुष और एक महिला अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर टेमरी में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदेही मोटर सायकल को रोका गया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम *मदन ताण्डी पिता डमरूधर उम्र 45 साल निवासी महालिंग थाना केगांव जिला कालाहांडी, उड़ीसा* और साथ में बैठी महिला ने *शांति ताण्डी पति स्व. फग्गु प्रसाद ताण्डी उम्र 45 साल निवासी लियाड थाना सिनापाली जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा* बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे गांजा को मो.सा. की सीट के नीचे, डिक्की और लेडिस पर्स में छिपाकर ला रहे थे। इसे *कालाहांडी, उड़ीसा से लाकर बागबाहरा, जिला महासमुंद* के किसी पैडलर को देने जाना था।
पुलिस ने आरोपियों से तलाशी में कुल *12.750 किलो गांजा कीमत 6,37,500 रुपये* बरामद किया। इसके साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त *मोटर सायकल कीमत 50,000 रुपये*, *02 मोबाइल कीमत 10,000 रुपये* और *01 लेडिस पर्स कीमत 200 रुपये* जप्त किया गया। इस प्रकार कुल *6,97,700 रुपये* की संपत्ति जब्त की गई है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 20(बी)(II)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. मदन ताण्डी पिता डमरूधर, उम्र 45 साल, निवासी महालिंग थाना केगांव जिला कालाहांडी, उड़ीसा
2. शांति ताण्डी पति स्व. फग्गु प्रसाद ताण्डी, उम्र 45 साल, निवासी लियाड थाना सिनापाली जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा
*जप्त संपत्ति*
1. गांजा – 12.750 किलो, कीमत 6,37,500 रुपये
2. मोटर सायकल – 01, कीमत 50,000 रुपये
3. मोबाइल – 02 नग, कीमत 10,000 रुपये
4. लेडिस पर्स – 01, कीमत 200 रुपये
*कुल जुमला* – 6,97,700 रुपये





















