बोडेसरा में शाला प्रबंधन समिति का गठन
सरायपाली। शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला बोडेसरा में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में बच्चों के पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए पालकों को प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।
पालकों की सर्वसम्मति से *श्री रितराम पटेल को अध्यक्ष* एवं *श्रीमती राधाबाई कृष्णकुमार साव को उपाध्यक्ष* नियुक्त किया गया।
*श्रीमती बनमोती भोई* प्रधान पाठक ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि _“सभी अपने कार्यों का पूरी निष्ठा से पालन करें और विद्यालय के विकास में सहयोग दें।”_
इस कार्यक्रम में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का *संचालन श्री क्षेत्रपाल भोई*, सहायक शिक्षक द्वारा किया गया।





















