बलौदा कॉलेज में रासेयो द्वारा पौधरोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
रिपोर्टर करुणा सागर
सरायपाली। डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में *राष्ट्रीय सेवा योजना – NSS इकाई* द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मार्गदर्शन *प्राचार्य श्रीमती अनिता पटेल* ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा एवं महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
NSS कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कमला दीवान* के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में *बरगद, पीपल, आंवला, कचनार, गुलमोहर, करंज* आदि छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए *ट्री गार्ड* भी लगाए गए।इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने पौधों की देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया।कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार पटेल, रमेश कुमार पटेल, रश्मि निबरगिया, अनूपा निषाद, संजय पटेल, भवानी साहू, अशोक मेहेर, विद्याकांत कश्यप, दुर्योधन सिदार सहित स्वयंसेवक देवकी, रूबी, मुकेश, रश्मि, जागृति एवं अन्य रासेयो स्वयंसेवक समिल्लित रहे।





















