Edition

शासकीय हाई स्कूल रोहिना में बाल कैबिनेट का चुनाव संपन्न

शासकीय हाई स्कूल रोहिना में बाल कैबिनेट का चुनाव संपन्न

सरायपाली। शासकीय हाई स्कूल रोहिना में प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में एक शानदार और अनूठी चुनावी प्रक्रिया देखने को मिली। स्कूल के बच्चों ने खुद वोट डालकर अपनी ‘बाल कैबिनेट’ सरकार चुनी और लोकतंत्र के महत्व को करीब से समझा।

4 अगस्त: चुनाव की अधिसूचना जारी हुई। 5 अगस्त: नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि। 6 अगस्त: नामांकन की जांच के बाद पूरे उत्साह के साथ मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी: विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार पटेल ने पूरी प्रक्रिया को कुशलता से संभाला।

 

इस चुनाव की 2 सबसे खास बातें यह रही कि पूरी मतदान प्रक्रिया का संचालन खुद छात्र-छात्राओं ने किया। उन्होंने ही पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी 1, 2 व 3 की भूमिका निभाई। मतदान के लिए जहाँ आधुनिक EVM का इस्तेमाल हुआ, वहीं ‘पंचायती राज प्रणाली’ को समझाने के लिए मतपत्र (बैलेट पेपर) और मतपेटी का भी उपयोग किया गया।

 

बाल कैबिनेट के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शाला नायक: प्रताप सागर (कक्षा 10वीं), उप शाला नायक: टिकेश गंधेल (कक्षा 9वीं), सांस्कृतिक सचिव: दीपक राणा (कक्षा 7वीं), रेड क्रॉस सचिव: सूरज चौहान (कक्षा 9वीं), स्काउट सचिव: पंकज बाग (कक्षा 10वीं), इको क्लब प्रभारी: समीर चौहान (कक्षा 7वीं), निर्धन छात्र प्रतिनिधि: नबिया राणा (कक्षा 8वीं), क्रीड़ा सचिव: नीलेश चौहान (कक्षा 9वीं), बागवानी सचिव: प्रीति राणा (कक्षा 8वीं), स्वास्थ्य सचिव: शिवा यादव (कक्षा 7वीं),इस चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार पटेल, व्याख्याता क्रांति कुमार साहू, वरिष्ठ लिपिक हराधन चौधरी एवं लीला पटेल का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!