Edition

बोड़सरा में विद्यार्थियोंको किया गया गणवेश वितरण 

बोड़सरा में विद्यार्थियोंको किया गया गणवेश वितरण 

सरायपाली। ब्लॉक में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बोडेसरा में शासन की नि:शुल्क गणवेश वितरण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश वितरित किया गया। नवीन गणवेश पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रीतपटेल उपाध्यक्ष श्रीमती राधाबाई साव , सदस्य श्रीमती रेणुका वैष्णव प्रधान पाठक श्रीमती बनमोती भोई ( सहायक शिक्षक श्री क्षेत्रपाल भोई सहित विद्यालय के शिक्षक, पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा विद्यालय के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है।

विज्ञापन

 

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!