Edition

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न 

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न 

पिथौरा तहसील स्तरीय छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में 9 जुलाई को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक का मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ अशोक गिरी गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला स्तर से आए पदाधिकारी राजेंद्र इंगोले, महेश शर्मा, मन्नूलाल साहू उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष डॉ अशोक गिरी गोस्वामी, प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी पीतांबर डडसेना के अलावा जेके महापात्र,नरेश नायक,हरिकृष्ण पटेल,छबिराम पटेल ने संघ की मजबूती, एकता एवं सक्रिय क्रियाकलाप पर प्रकाश डालकर सबको अवगत कराया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गोस्वामी ने आगामी 17 दिसंबर को महासमुंद में संघ के प्रांतीय सम्मेलन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और सब से तन -मन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने आगे पेंशनरों के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस दरम्यान विगत एक- दो साल के अंदर में सेवानिवृत कर्मचारियों का तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान बैठक में तहसील शाखा अध्यक्ष डीएन पटेल, प्रांतीय पदाधिकारी पीतांबर डडसेना,वरिष्ठ पदाधिकारी आर के भोई,एमडी प्रधान,सुखीराम डडसेना, डीपी चौधरी, मुनीर खान,एमके दास,जेके महापात्र,अनवर खान, ऋषिकेश बारीक, नरेश नायक, राजेश भोई, रमेश पटेल, राधेश्याम राजपूत,आरके निवरगिया, छबिराम पटेल, अक्रूर साहू एवं आरएल सिंग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन पीतांबर डडसेना ने किया। इस तरह कार्यक्रम उत्साह पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!