Edition

भारत स्काउट एवं गाइड संघ ने पोटापारा स्कूल में किया वृक्षारोपण फलदार पौधों का रोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भारत स्काउट एवं गाइड संघ ने पोटापारा स्कूल में किया वृक्षारोपण

 

फलदार पौधों का रोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

पिथौरा। भारत स्काउट एवं गाइड संघ पिथौरा द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोटापारा में विकासखंड स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत स्काउट एवं गाइड संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, अध्यक्षता राज्य आयुक्त लक्ष्मीकांत सोनी, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, उपाध्यक्ष देवकुमारी पटेल, जनपद सदस्य सैलेंद्री ध्रुव सरपंच तुलाराम ध्रुव उपसरपंच सोनू ध्रुव गजेंद्र ध्रुव रनसाय ठाकुर सहित संघ के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों को परिवार के सदस्य की तरह अपनाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

राज्य आयुक्त लक्ष्मीकांत सोनी ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड संगठन सदैव सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करता है। वृक्षारोपण समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। आज लगाए गए पौधे भविष्य में छाया, फल और शुद्ध वायु प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें नियमित पानी देना, उनकी सुरक्षा करना और वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा जिला प्रवक्ता एवं संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव रखने के समान है।

 

उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण को परंपरा बनाया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हो।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कुमार साहू, रामकुमार नायक, दिलीप कुमार निषाद, झनेश कुमार साहू, राजीव कुमार तिवारी, लेखराम साहू, कमलेश कुमार दीवान, रोहणी कुमार देवांगन, नरेश कुमार नायक, विजय कुमार सिन्हा, पतिराम पटेल, सरस्वती पटेल, सुकांति नायक, दीपिका देवांगन, राजकुमारी बंजारे, नूतन साहू, पूनम प्रजापति, दीपा पटेल, विद्यावती ध्रुव, विवेक दीक्षित, वेदराम सिन्हा, गजेंद्र सिंह ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, सहित भारत स्काउट एवं गाइड संघ के पदाधिकारी, शिक्षकगण, स्काउट-गाइड के बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!