Edition

कन्या आश्रम शाला बैदपाली के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स ड्रेस एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित

कन्या आश्रम शाला बैदपाली के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स ड्रेस एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित

सरायपाली। संकुल केंद्र बैदपाली के अंतर्गत शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम शाला बैदपाली में नवप्रवेशी छात्राओं को शनिवार के बैगलेस डे की गतिविधियों के लिए स्पोर्ट्स ड्रेस का वितरण किया गया। संकुल केंद्र के नोडल प्राचार्य भोग सिंह भोई ने विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स ड्रेस प्रदान करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पहाड़ा, कलम एवं चॉकलेट भी वितरित किए गए। नोडल प्राचार्य श्री भोई ने घोषणा की कि 15 अगस्त तक सर्वाधिक पहाड़े एवं धारा प्रवाह पढ़कर सुनाने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। इस घोषणा से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक पालसिंह बंजारे, गीता दीवान एवं लक्ष्मी दीवान सहित आश्रम शाला के कर्मचारी उपस्थित रहे। संकुल समन्वयक श्री बंजारे ने इस स्नेहपूर्ण पहल एवं सहयोग के लिए शाला परिवार की ओर से नोडल प्राचार्य श्री भोई के प्रति आभार व्यक्त किया। स्पोर्ट्स ड्रेस एवं शैक्षणिक सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों में अध्ययन एवं खेल गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने वाला बताया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!