Edition

गांजा तस्करी पर सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की खेप समेत ₹70.08 लाख की संपत्ति जब्त

गांजा तस्करी पर सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की खेप समेत ₹70.08 लाख की संपत्ति जब्त

सरायपाली। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की एक कंटेनर वाहन में गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है, सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल में कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार एक हरा पीला कलर का कंटेनर वाहन क्रमांक GJ 06 AV 4815 आया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, कंटेनर वाहन को रोककर संदेही का नाम पता पूछने पर कंटेनर चालक ने अपना नाम वसीम शाह पिता सबीर शाह उम्र 38 साल साकिन अमिरपुरा नडियाद थाना नडियाद जिला खेडा (गुजरात) तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम अय्युब खान पिता मेहताब खान उम्र 56 साल साकिन बोरसद सकरिया मोहल्ला थाना बोरसद जिला आनंद(गुजरात) का निवासी होना बताया। संदेही से लगातार पूछताछ करने पर वाहन के डाला अंदर में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया। उक्त गांजा को संबलपुर (उडिसा) से गुजरात ले जाना बताया। आरोपीगण के कब्जे के कंटेनर का तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डाला में चार प्लास्टिक बोरीयो में 120.060 किलोग्राम गांजा (किमती 60,03,000 रुपये) को बरामद कर जप्त किया गया, साथ ही आरोपियों के 02 नग मोबाईल (किमती 5500 रूपये) एवं एक कंटेनर वाहन क्रमांक GJ 06 AV 4815 (किमत 10,00,000 रूपये) सहित जुमला किमती 70,08,500 रूपये की सम्पत्ती को जप्त किया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(C), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी गणो को विधिवत गिरफतार किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

 

*गिरफतार आरोपी-*

01- वसीम शाह पिता सबीर शाह उम्र 38 साल साकिन अमिरपुरा नडियाद थाना नडियाद जिला खेडा (गुजरात)।

02- अय्युब खान पिता मेहताब खान उम्र 56 साल साकिन बोरसद सकरिया मोहल्ला थाना बोरसद जिला आनंद (गुजरात)।

 

*जप्त सम्पत्ती-*

01- 120.060 किलो किमती 60,03,000 रुपये।

02- 02 नग मोबाईल किमती 5,500 रूपये।

03- एक कंटेनर वाहन किमती 10,00,000 रूपये।

 

*जुमला जप्त सम्पत्ती किमती 70,08,500 /- रूपये।*

विज्ञापन

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!