Edition

आदर्श कप 2026 का भव्य समापन :-रिंकू महाराज के तूफानी 72 रनों से खैरमाल बना चैंपियन, भंवरपुर को फाइनल में 17 रनों से हराया

आदर्श कप 2026 का भव्य समापन :-रिंकू महाराज के तूफानी 72 रनों से खैरमाल बना चैंपियन, भंवरपुर को फाइनल में 17 रनों से हराया

 

बसना। शहीद चंदन सिंह पोर्ते खेल मैदान में क्रिकेट का महासंग्राम! श्री विश्वकर्मा क्रिकेट क्लब धनापाली द्वारा आयोजित आदर्श कप 2026 – पीसीएस अंडर ड्यूज बॉल टूर्नामेंट (श्रेणी A) का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां खैरमाल ने भंवरपुर को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

 

 

 

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी

 

समापन समारोह में सांसद प्रतिनिधि टिकेलाल साव और शहीद चंदन सिंह पोर्ते के पिता मंडल पोर्ते मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पीसीएस उपाध्यक्ष मनोज नंद, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जगत, हमर सीजी न्यूज के संपादक जीत यादव और भंवरपुर स्कूल के पीटीआई घनश्याम पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

 

 

फाइनल का रोमांच – रिंकू महाराज हीरो बने

 

टॉस जीतकर खैरमाल ने पहले बल्लेबाजी चुनी। खैरमाल के स्टार बल्लेबाज रिंकू महाराज ने मैदान में आतिशी पारी खेलते हुए 72 रन ठोक डाले और टीम को 132 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

 

 

 

जवाब में भंवरपुर की टीम दबाव में बिखर गई और 7 विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी। खैरमाल ने 17 रनों से शानदार जीत दर्ज कर आदर्श कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

 

इस सफल आयोजन के पीछे श्री विश्वकर्मा क्रिकेट क्लब धनापाली के कप्तान लक्ष्मीप्रसाद पटेल,उपकप्तान लक्ष्मण पटेल,बसंत यादव,कुंजबिहारी पटेल, राजेंद्र यादव,रूपधर यादव,सुरेश तरिहा, विनय राणा,मुन्ना पोर्ते,अजय भोई,गज्जू, सुजय,विक्रम,नरेंद्र सहित पूरी टीम की कड़ी मेहनत रही।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!