Edition

शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा में मना अनोखा जन्मदिन, बेटी अवनी के जन्मदिन पर मिश्रा परिवार ने बच्चों को कराया अतिथि भोज और बांटे उपहार

शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा में मना अनोखा जन्मदिन, बेटी अवनी के जन्मदिन पर मिश्रा परिवार ने बच्चों को कराया अतिथि भोज और बांटे उपहार

बसना। शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा में दिनेश मिश्रा एवं श्रीमती अमृता मिश्रा ने अपनी पुत्री अवनी मिश्रा का जन्मदिन मनाया इस दिवस उन्होंने सपरिवार शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा में उपस्थित होकर बच्चों के लिए अतिथि भोजन के रूप में पनीर मिठाई दाल भात सब्जी पापड़ आदि मध्यान भोजन के रूप में व्यवस्था की। बेटी अवनी मिश्रा के जन्मदिन में इसके साथ-साथ उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा में पढ़ रहे सभी बच्चों को उपहार प्रदान किया। शाला परिवार द्वारा बच्चों के जन्मदिन पर उनके समस्त परिवारों द्वारा भारत माता का पूजन एवं आरती कर बच्चों का तिलक एवं उपहार देकर जन्मदिन का पर्व मनाया गया जो परिवार के सभी सदस्यों को बहुत अच्छा लगा एवं भारत माता के पूजन से अपने बच्चों के जन्मदिन के कार्यक्रम का शुभारंभ करना सभी लोगों को प्रसन्न कर गया पूरे परिवार ने बच्चों के साथ जन्मदिन के कार्यक्रम के पश्चात भोजन मंत्र के साथ भोजन किया एवं समस्त विद्यालय परिवार को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करते हुए समाज को भी अपने प्रत्येक उत्सव में विद्यालय के बच्चों को सम्मिलित करने हेतु आग्रह किया कार्यक्रम में परिवार की ओर से भूपति मिश्रा श्रीमती बसंती मिश्रा छोटी बेटी आरोही मिश्रा विकास सिंह चंद्रा अमित कुमार पटेल ऋषिकेश पटेल विनय साहू आदि मित्रों का सानिध्य प्राप्त हुआ विद्यालय की ओर से प्रधान पाठक लोकनाथ बगर्ती शिक्षिका थान कुमारी वैष्णव एवं वीरेंद्र कुमार कर का सानिध्य प्राप्त हुआ उक्त कार्यक्रम के लिए ग्राम के समस्त ग्रामीण जनों ने परिवार को बधाई दी एवं विद्यालय के विकास के लिए समाज के सभी लोग इस प्रकार सहयोग करेंगे इस प्रकार का संकल्प लिया मिश्रा परिवार ने भी अपने पुत्री के नाम विद्यालय में गार्डन विकास हेतु पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया

।

विज्ञापन

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!