पश्चिम भारत विज्ञान मेले में रिमजी के जिगर मिश्रा ने लहराया परचम, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन
शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी के होनहार विद्यार्थी जिगर मिश्रा ने विज्ञान के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, संकुल सिंघोड़ा एवं विकासखंड सरायपाली का गौरव बढ़ाया है। पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2026-27 के अंतर्गत आयोजित जोन स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में चयनित होकर जिगर ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
12 नवंबर 2026 को शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद एवं बलौदाबाजार जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच जिगर ने अपने अभिनव विज्ञान मॉडल से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।साथ ही विद्यालय के नवाचारी शिक्षक श्री कमल नारायण भोई ने भी अपनी उत्कृष्ट शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) का प्रदर्शन करते हुए शिक्षक मॉडल प्रदर्शनी में भी महत्वपूर्ण छाप छोड़े।
जिगर मिश्रा ने अपने मॉडल में *हरित हाइड्रोजन : भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047* की अवधारणा प्रस्तुत की। इस मॉडल का उद्देश्य सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त बिजली के माध्यम से जल के विद्युत अपघटन द्वारा हरित हाइड्रोजन तैयार करने की प्रक्रिया को समझाना है। मॉडल में हाइड्रोजन के भंडारण, स्वच्छ परिवहन, उद्योगों तथा फ्यूल सेल के माध्यम से ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही पारंपरिक जीवाश्म ईंधन से स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा की ओर बढ़ते भारत की परिकल्पना को दर्शाया गया है।
इस प्रकार विद्यालय के विद्यार्थी जिगर मिश्रा की वैज्ञानिक उपलब्धि तथा शिक्षक कमल नारायण भोई के नवाचार ने रिमजी विद्यालय को विशेष पहचान दिलाई है। वहीं शिक्षक ओमप्रकाश साव और कमल नारायण भोई के मार्गदर्शन में तैयार हरित हाइड्रोजन मॉडल ने भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा के प्रति विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया है।
विद्यालय परिवार ने जिगर मिश्रा, मार्गदर्शक शिक्षक ओमप्रकाश साव एवं नवाचारी शिक्षक कमल नारायण भोई को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।






















