महंत निवास सपोस में सामाजिक सद्भावना बैठक संपन्न
पिथौरा। महंत निवास सपोस में शाम सामाजिक सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री सुधीर गौतम, सह संयोजक सामाजिक सद्भाव डॉ. सुरेन्द्र जी क्षेत्र प्रचारक एवं संयोजक सामाजिक सद्भाव प्रमुख म.प्र., छ.ग., राजिम विभाग श्री ठाकुर राम साहू विभाग प्रचारक, राजमहंत पी.एल. कोसरिया राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय सतनामी महासभा, श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव बसना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अतिथियों ने सामाजिक समरसता और सामाजिक सद्भाव पर अपने-अपने विचार रखे। राजमहंत पी.एल. कोसरिया ने अखिल भारतीय सतनामी महासभा द्वारा पूरे भारत में सामाजिक समरसता और सामाजिक सद्भाव लाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में मुख्य रूप से सभी समाजों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने, समाज में व्याप्त बुराइयां जैसे अस्पृश्यता, नशाखोरी, धर्मांतरण पर रोक लगाने, समाज में सामाजिक एकता लाने, सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने वालों से सावधान रहने, आपसी भाईचारा स्थापित करने तथा सामाजिक समरसता और समानता लाने जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सुरेन्द्र, श्री सुधीर गौतम, ठाकुर राम साहू, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सरपंच ग्राम पंचायत सपोस किशोरचन्द बघेल, गौ सेवा अध्यक्ष कमलेश डड़सेना, ब्लॉक अध्यक्ष सतनामी समाज तरुवर कोसरिया, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मार्कण्डेय, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश मधुकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल रात्रे, संत सफेद दास रात्रे, संत गोपालदास, संत हीरालाल ओगरे, संत ऋतुदास, लखन रात्रे, मनोज कोसरिया, भंडारी छबिलाल कोसरिया, गणपत कोसरिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।























