Edition

सितम्बर माह के खाद्यान्न वितरण की अवधि बढ़ी, 15 अक्टूबर तक मिलेगा राशन

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा माह सितंबर 2026 के खाद्यान्न वितरण की निर्धारित अवधि में वृद्धि करते हुए अब 15 अक्टूबर 2026 तक खाद्यान्न वितरण की अनुमति दी गई है। इससे ऐसे राशन कार्डधारी, जो किसी कारणवश सितंबर माह का राशन निर्धारित अवधि में प्राप्त नहीं कर सके हैं, उन्हें अपना खाद्यान्न प्राप्त करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

 

खाद्य विभाग द्वारा जिले के सभी संबंधित राशन कार्डधारियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए 15 अक्टूबर 2026 तक अपना खाद्यान्न अनिवार्य रूप से प्राप्त करें तथा इस संबंध में अपने आसपास के पात्र हितग्राहियों को भी जानकारी दें।

साथ ही खाद्य विभाग द्वारा सेवा सेतु अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय सेवा सेतु कैंप का आयोजन 30 सितम्बर 2026 को कलेक्टर परिसर किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को शिविर में उपस्थित होकर सेवा का लाभ उठाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!