Edition

बीईओ ने पाटसेन्द्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण

बीईओ ने पाटसेन्द्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण

सरायपाली। शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री संकुल बाराडोली विकासखंड सरायपाली का औचक निरीक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल द्वारा किया गया। सभी शिक्षक उपस्थित पाया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के सम्पूर्ण क्रिया कलाप का दस्तावेज का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। सभी शिक्षकों के पाठ्यक्रम एवं दैनंदिनी का अवलोकन किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता नवोदय, एन एम एम एस ई एवं प्रयास विद्यालय का जो प्रतिदिन अध्यापन किया जाता है नोट बुक में लिखित रूप देखकर एवं समस्त क्रिया कलाप सुरक्षित शनिवार आदि का रजिस्टर मेंटेनेंस से विकासखंड महोदय ने भूरी-भूरी प्रसंशा किया। अंत में आज भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा द्वारा आयोजित परीक्षा का परीक्षा हाल में जाकर बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!