“वोट बचाओ-देश बचाओ” मार्च: 06 अक्टूबर को महासमुंद में जुटेगा जनसैलाब; विधायक द्वारिकाधीश यादव ने की जिलेवासियों से शामिल होने की अपील
‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत महासमुंद में निकलेगा विशाल जन-मार्च।
• कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर गांधी चौक व अंबेडकर चौक तक जाएगी यात्रा।
• AICC सह-सचिव व छ.ग. सह-प्रभारी विजय जांगिड़ जी होंगे मुख्य रूप से शामिल।
महासमुंद: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CGPCC) के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ (02 से 08 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत आगामी 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा भव्य “वोट बचाओ-देश बचाओ” मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिले भर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की पुरजोर अपील की है।
कार्यक्रम की रूपरेखा (06 अक्टूबर 2026):
• समय: दोपहर 12:00 बजे
• शुभारंभ स्थल: कांग्रेस भवन, महासमुंद
• मार्ग व पड़ाव:
1• कांग्रेस भवन से विशाल जन-मार्च का प्रारंभ।
2• गांधी चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
3• अंबेडकर चौक पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का मुख्य चरण।
• प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार होंगे विशेष कार्यक्रम
अंबेडकर चौक पहुँचकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उपस्थित सभी जन राष्ट्रगान गाएंगे तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद-326 (सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी) का सार्वजनिक रूप से बाचन करेंगे। इसके पश्चात प्रदर्शन का समापन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन के साथ होगा।
जिलाध्यक्ष एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव जी की अपील:
> “देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ आंदोलन अति महत्वपूर्ण है। महासमुंद जिले के प्रत्येक कांग्रेस साथी, ब्लॉक, नगर, पंचायत व मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा सम्मानित नागरिक बंधुओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि आगामी 06 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस भवन, महासमुंद पहुंचकर इस न्याय की लड़ाई में अपनी मजबूत सहभागिता दर्ज कराएं।”
>
शीर्ष नेताओं की रहेगी गरिमामय उपस्थिति
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी माननीय श्री विजय जांगिड़ जी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही जिले के समस्त विधायक/पूर्व विधायक, पीसीसी सदस्य, त्रि-स्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय के निर्वाचित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं विशाल संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।























