Edition

🚨 CG BREAKING: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद CGBSE का बड़ा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह निर्णय उस समय लिया गया जब परीक्षा से ठीक पहले सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के वायरल होने की पुष्टि हुई।

 

मंडल द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार अब हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पेपर लीक की इस घटना से प्रदेश भर के लाखों छात्रों में नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Screenshot

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, साइबर सेल भी उन स्रोतों और ग्रुप्स की तलाश में जुट गई है, जहां से प्रश्न पत्र वायरल हुआ।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!