पिथौरा में 30 मार्च से भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान, 200 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल

Ads

पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं के लिए 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण मंडलों में आयोजित किया जाना है।

इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले के सभी 20 मंडलों में भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पिथौरा मंडल में आगामी 30 एवं 31 मार्च को स्थानीय अग्रसेन भवन में पिथौरा मंडल के 50 पोलिंग बूथों के सभी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि मंडल के 200 से अधिक कार्यकर्ता 2 दिनों तक लगातार प्रदेश और जिले से आए नेताओं से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही है। पार्टी संगठन की हर गतिविधि, रीति-नीति, संगठन के सिद्धांतों तथा डॉ. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की सोच को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।

प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशिक्षण के संचालन दल में भाजपा महामंत्री जतिन ठक्कर, उपाध्यक्ष सुधीर प्रधान, श्रीमती छमा गोयल और सुरेंद्र साहू शामिल हैं। व्यवस्था प्रमुख के रूप में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रीतराम सूर्ये, प्रियरंजन कोसरिया और आलोक त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है। मंच संचालन की जिम्मेदारी भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला प्रवक्ता भाजपा स्वप्निल तिवारी और विक्की सलूजा को सौंपी गई है।

इसी प्रकार यातायात प्रमुख के रूप में अनूप टांडी और दुलीकेशन साहू, मंच प्रमुख के रूप में राजेश चौधरी और किशोर पटेल, भोजन प्रमुख के रूप में मन्नूलाल ठाकुर और केशव पटेल, चाय-अल्पाहार प्रभारी के रूप में दुर्गेश डड़सेना और पंचराम मटियारा, स्वच्छता प्रभारी के रूप में पुष्पकात पटेल और संदीप सेन, गीत प्रमुख के रूप में छमा गोयल एवं महिला मोर्चा, शाखा संघ प्रमुख के रूप में बोधिराम चौधरी और जसबीर आजमानी, जल प्रमुख के रूप में भीमा रौतिया और बबलु सोनी, अतिथि सत्कार के लिए आलोक त्रिपाठी और प्रियांशु दीक्षित तथा पंजीयन प्रमुख के रूप में विजय राज पटेल और तुषार बंसल को जिम्मेदारी दी गई है।

आवासीय प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतराम सूर्ये, मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर, जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, विक्की सलूजा, आलोक त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो दुर्गेश सिन्हा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित, राजेश चौधरी, दुलीकेशन साहू, पंचराम मटियारा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकूवर सिन्हा, मधुरिमा पांडे, अनुप टांडी, किसान मोर्चा अध्यक्ष केशव पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष भीमा रौतिया, तुषार बंसल और पवन अग्रवाल उपस्थित थे।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!