Edition

संस्कार समर क्लासेस के भव्य शुभारंभ में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद और गोपाल शर्मा (अध्यक्ष व्यापारी एकता मंच।सर्व ब्राह्मण समाज)

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। नगर के रावणभाठापारा स्थित प्रतिभा पब्लिक स्कूल में ‘संस्कार समर मल्टीटैलेंट क्लासेस’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। 40 दिवसीय इस विशेष प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर नगर की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिइस विशेष कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा एवं पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेश निषाद जी और श्री गोपाल शर्मा जी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर समर कैंप का विधिवत आगाज़ किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेश निषाद जी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को एक सही मंच मिलता है। वहीं, श्री गोपाल शर्मा जी ने संस्कार शिक्षण संस्थान के इस प्रयास को नगर के बच्चों के भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम बताया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद बच्चों ने मंच पर अपनी कला और नृत्य का प्रदर्शन किया, जिसे देख उपस्थित सभी अतिथियों ने उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की। यह समर क्लास आगामी 10 मई तक चलेगी, जिसमें कंप्यूटर, मार्शल आर्ट्स, पेंटिंग और व्यक्तित्व विकास जैसे कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आयोजन के अंत में अतिथियों के हाथों बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संस्कार शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!