
बलौदाबाजार/थरगांव:
बलौदाबाजार जिले के थरगांव में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल है। आगामी 3 अप्रैल से महामाया चौक पर भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य कथावाचक पिथौरा के सुप्रसिद्ध आचार्य रामानुज दास पंडित रामगोपाल पाण्डेय होंगे।
कथा का आयोजन थरगांव के प्रतिष्ठित साहू परिवार द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी महाराज जी के सानिध्य में यहां श्रीमद् भागवत और शिव पुराण का सफल आयोजन हो चुका है। महाराज श्री के दोबारा आगमन की खबर से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का विवरण:
• कलश यात्रा: 03 अप्रैल, सुबह 10:00 बजे (भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी)।
• कथा समय: प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
• अवधि: 03 अप्रैल से 10 अप्रैल तक।
• समापन: 10 अप्रैल को गीता प्रवचन एवं पूर्णाहूति के साथ।
आचार्य रामगोपाल पाण्डेय ने बताया कि भागवत कथा जीवन का सार है और इसका श्रवण करने से मन की शुद्धि होती है। आयोजन समिति ने आसपास के सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।











