
पिथौरा। धर्म और आस्था की नगरी पिथौरा में आज भक्ति का विशेष संगम होने जा रहा है। प्रतिवर्ष की गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए, इस साल भी श्री अग्रसेन चौक स्थित सिद्ध श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया है।
आज संध्या 6:15 बजे प्रभु की मनमोहक महाआरती उतारी जाएगी, जिसके तुरंत पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। मंदिर समिति और समस्त नगरवासियों द्वारा इस आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पिथौरा के समस्त धर्मप्रेमी जनता से सविनय आग्रह है कि वे अपने इष्ट-मित्रों और सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।
निमंत्रण विवरण:
• स्थान: सिद्ध श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, अग्रसेन चौक, पिथौरा
• समय: शाम 6:15 बजे (महाआरती के बाद भंडारा)
• निवेदक: समस्त नगरवासी, पिथौरा











