पिथौरा: नगर पंचायत की पहल पर व्यापारियों के लिए विशेष गुमास्ता शिविर संपन्न

Ads

पिथौरा। नगर पंचायत द्वारा स्थानीय व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुमास्ता एवं व्यापार अनुज्ञापन पंजीयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित इस शिविर में व्यापारियों ने पहुंचकर अपने प्रतिष्ठानों का पंजीयन कराया और व्यापार अनुज्ञापन बनवाया।

शिविर के माध्यम से व्यापारियों को एक ही स्थान पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा प्रदान की गई, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। नगर पंचायत द्वारा पूर्व में ही सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की गई थी कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते अपना पंजीयन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी असुविधा का सामना न करना पड़े।

शिविर में पहुंचे व्यापारियों के दस्तावेजों की जांच अधिकारियों द्वारा मौके पर ही की गई तथा पात्र आवेदकों का तत्काल पंजीयन कर उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए गए। इससे व्यापारियों में संतोष देखा गया और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

शिविर के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) बिरझुराम सोनबेर, व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के हाथों पंजीयन प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा की पहल पर इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को सहज और त्वरित रूप से व्यापार अनुज्ञापन उपलब्ध कराना था।

इस अवसर पर पार्षद राजू सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज गजेंद्र, किशोर पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Prashant Pandey
Author: Prashant Pandey

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!