Edition

महासमुंद के विकास को मिलेगी नई गति: सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुंद: क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने हाल ही में नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सांसद महोदया ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की उन्नति और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान श्रीमती चौधरी ने क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने और बुनियादी सुविधाओं के आधुनिकीकरण जैसे प्रमुख विषयों पर मंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र की जनता की खुशहाली और महासमुंद का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सांसद जी ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से महासमुंद समृद्धि और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!