रायपुर:
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के छात्रों का इंतज़ार आज खत्म होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज, 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित करेंगे।
नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाते ही लाखों परीक्षार्थियों का परिणाम पोर्टल पर लाइव हो जाएगा।
ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड:
छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ’10वीं’ या ’12वीं’ परीक्षा परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
4. सबमिट बटन दबाते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें या प्रिंट लें।
डिजिलॉकर (DigiLocker) की सुविधा:
वेबसाइट के अलावा, विद्यार्थी अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर यह एक बेहतर विकल्प साबित होगा।



















