Edition

ग्रीन सपोस क्रिकेट महोत्सव का भव्य समापन, हजारों खेलप्रेमियों की मौजूदगी में गूंजा खेल और उत्साह का संगम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेशभर में अलग पहचान बना चुका है ग्रीन सपोस टूर्नामेंट, फाइनल मुकाबले में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

पिथौरा– ग्राम सपोस में आयोजित भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं इनाम वितरण समारोह ऐतिहासिक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की, जबकि बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल अतिविशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, बसना जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, बागबहरा जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, पूर्व जनपद अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, कृष्णकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष हलधर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। रोमांचक मुकाबले में ग्रीन सपोस की टीम ने रायगढ़ इलेवन को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया और 1 लाख 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं उपविजेता रायगढ़ इलेवन को 80 हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरषोत्तम घृतलहरे के नेतृत्व में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। उन्हें अरसा रोटी से तौला गया। इस दौरान पंथी नृत्य, राउत नृत्य, गाजे-बाजे, आतिशबाजी एवं फूलमालाओं के साथ भव्य अगवानी की गई। स्काउट गाइड के छात्रों ने सलामी देकर स्काउटिंग परंपरा के अनुरूप सम्मान प्रदान किया।

इनाम वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मैदान में मौजूद हजारों खेलप्रेमियों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि ग्राम ग्रीन सपोस का यह आयोजन पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से खिलाड़ी यहां भाग लेने पहुंचते हैं, जो इस प्रतियोगिता की लोकप्रियता और खेल प्रतिभाओं के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाता है।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित ऐसे खेल आयोजन प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ युवाओं को नई दिशा प्रदान करते हैं। वहीं बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि ग्राम ग्रीन सपोस हमेशा से बड़े आयोजनों के लिए जाना जाता रहा है और इस बार प्रदेश के सर्वाधिक खेलप्रेमियों की उपस्थिति ने नया इतिहास रच दिया है।

जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि स्वस्थ जीवन और अनुशासित दिनचर्या के लिए खेलों का विशेष महत्व है।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरषोत्तम घृतलहरे ने दिया। आभार प्रदर्शन सरपंच किशोर बघेल द्वारा किया गया तथा मंच संचालन नरेंद्र बोरे ने किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य कवलजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश अग्रवाल, पुन्नी विष्णु साहू, कंवलजीत छाबड़ा, हेमंत ठाकुर, निरंजन यादव (सोसाइटी अध्यक्ष), सोनू छाबड़ा (सोसाइटी अध्यक्ष), सोहन पटेल, गणेश पटेल (सोसाइटी अध्यक्ष), बाबूलाल साव (सोसाइटी अध्यक्ष) सहित सैकड़ों सरपंच उपस्थित रहे।

इसके अलावा ग्राम पंचायत सपोस सरपंच किशोर चंद बघेल, संतोष सिंह ठाकुर, नरोत्तम साहू, हरिचरण प्रधान, पुनीत राम टंडन, जीवन दाता कमल रात्रि, छगनलाल बनर्जी, त्रिलोक सिंह ठाकुर, वृंदावन बंजारा, रवि बंजारा, अश्वनी विशाल, विकास बघेल सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!