Edition

पद्मिनी एकादशी पर अग्र सेवा दल की अनूठी सेवा पहल, भीषण गर्मी में 1100 से अधिक लोगों को कराया गया नींबू पानी वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा। पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर अग्र सेवा दल, पिथौरा द्वारा थाना चौक में श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ विशाल नींबू पानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य में 1100 से अधिक ग्लास शीतल नींबू पानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री वेद प्रकाश गोयल जी (अध्यक्ष, अग्रवाल समाज पिथौरा) के सहयोग से संपन्न हुआ।

सेवा कार्य के दौरान राहगीरों, स्थानीय नागरिकों एवं आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नींबू पानी ग्रहण किया तथा अग्र सेवा दल की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। कार्यक्रम स्थल पर सेवा भावना, सामाजिक एकता और सहयोग का सुंदर वातावरण देखने को मिला। अग्र सेवा दल के सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ लोगों की सेवा करते हुए मानवता का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री सत्यनारायण अग्रवाल (भक्कू) जी, श्री राजेश अग्रवाल (राजू) जी, श्री सतीश अग्रवाल जी, श्री अशोक सिंघल जी, श्री राजेश गोयल जी, श्री संजय गोयल जी, श्री राजेश अग्रवाल (जीतू) जी, श्री सुरेश अग्रवाल जी, श्री सुयश गोयल जी एवं श्री दिलीप निषाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थितजनों ने इस पुण्य सेवा कार्य की सराहना करते हुए समाज में ऐसे जनहितकारी एवं सेवा कार्य निरंतर चलते रहने की शुभकामनाएँ दीं तथा अग्र सेवा दल को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।

अंत में अग्र सेवा दल, पिथौरा द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों, सदस्यों एवं समाजजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें