Edition

अज्ञात ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अज्ञात ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

 

सरायपाली। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम रूढ़ा बाजार के पास अज्ञात ट्रक चालक की लापरवाही के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विनय वर्मा बिलासपुर निवासी के ट्रक क्रमांक CG10 BS 3100 का चालक बलवीर सिंह ओडिशा के जजपुर से सामान खाली कर बिलासपुर लौट रहा था।

विगत 20 मई को ग्राम रूढ़ा बाजार के पास सामने चल रहे अज्ञात ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उससे जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बलवीर सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। 21 मई को घायल चालक को संजीवनी अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा भारतीय न्याय संहिता 125(ए) एवं 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

विज्ञापन

और पढ़ें