Edition

पाइप चोरी करने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाइप चोरी करने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार

 

⚫*चोरी की गई 04 नग लोहे की पाईप जप्त की गई रकम 50,000 रुपये बरामद।*

 

⚫संदेही की खोजबीन में पुलिस की तत्परता और सायबर/मुखबिर तंत्र की सक्रियता से मिली सफलता।

 

बसना। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.06.2026 को प्रार्थी सुनील अग्रवाल निवासी ग्राम थाना सराईपाली ने चौकी भंवरपुर में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके द्वारा ग्राम ललितपुर में नलजल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया जाकर पाइप फीटिंग किया जा रहा है की

दिनांक 08.05.2026 एवं 09.05.2026 के मध्यरात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पानी टंकी में लगे 6 नग लोहे का पाइप एवं एक नगलोहे का गेट वॉल्व कुल कीमती ₹90000 को चोरी कर ले गए हैं की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के पता तलाश दौरान जानकारी मिला कि कुछ लड़कों द्वारा पानी टंकी के पास रहने वाले एक व्यक्ति से घटना दिनांक की रात्रि को पाना पेंचिस मांगा गया था सूचना पर संदेही टीकेलाल पिता होरी लाल, किशोर कुमार, किशन कुमार, जयकुमार राजू यादव पीयूष दीवान सभी निवासी बमणीडीह से पूछताछ करने पर ललितपुर में पानीटंकी में लगे नल जल योजना के लोहे के पाइप को चोरी कर पत्थर में पटक कर तोड़कर उसे सागर पाली के गणपत मिर्धा खगेश मिर्धा के पास कबाड़ी के भाव में भेज देना स्वीकार किया जिस पर सागरपाली के

गणपत एवं खगेस के पास से नल जल योजना में उपयोग होने वाले पाइप के टुकड़े बरामद किए गए आरोपियों के द्वारा शासकीय योजना नल जल योजना में उपयोग होने वाले पाइप को चोरी करने क्षति पहुंचाने के संबंध में धारा 305 (E) बीएनएस तथा लोकसंपत्ति क्षति निवारण अधिनियम धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

 

*गिरफतार आरोपी-*

1-टिकेलाल पिता होरीलाल दीवान उम्र 25 साल

2-किशोर कुमार पिता अमर सिंह निषाद उम्र 23 साल

3-किशन पिता संपत्ति निषाद उम्र 21 साल

4-जयकुमार पिता चित्रा सिंह निषाद उम्र 24 साल

5-राजू यादव पिता अमित यादव उम्र 23 साल

6-पीयूष दीवान पिता राजेश दीवान उम्र 18 साल साकिन बमनिधिही चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़

7-गनपत पिता स्व. विदेशी राम मिर्धा उम्र 44 वर्ष

8-खगेश मिर्धा पिता घासी राम मिर्धा उम्र 24 साल साकिन सागपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ. ग.।

 

*जप्त मशरूका-*

(1)- चोरी गई 04 नग लोहे की पाईप कीमती 50,000 रूपये।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!