Edition

तेज रफ्तार बाइक ने पानी भरने गई महिला को मारी टक्कर, दोनों घायल; आरोपी चालक पर केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेज रफ्तार बाइक ने पानी भरने गई महिला को मारी टक्कर, दोनों घायल; आरोपी चालक पर केस दर्ज

सरायपाली। सरायपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोगनीपाली के पास पदमपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ पानी भरने गई एक महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, वहीं मोटरसाइकिल चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रात के वक्त पानी लेने गई थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, जोगनीपाली (वार्ड क्रमांक 07) की रहने वाली चंद्रकांति बारिक बीती 29 मई 2026 की रात करीब 8 बजे अपने घर के सामने स्थित निर्मल साहू के वाहन धुलाई सेंटर के नल से पानी लेने के लिए पैदल गई हुई थी। इसी दौरान ग्राम अर्जुण्डा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर, क्रमांक CG 06 GF 0471) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चंद्रकांति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर दूर जा गिरी और उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं, संतुलन बिगड़ने के कारण मोटरसाइकिल चालक भी गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चंद्रकांति बारिक को तत्काल इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिफर कर दिया, जिसके बाद उसे सरायपाली के ही ओम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

 

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (रैश ड्राइविंग/लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 125(a) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना/गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जाँच कर रही है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!