आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का आधार पंजीयन एवं अपडेट शिविर
सरायपाली। आज 03 जून से 11 जुलाई 2026 तक विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास समिति महासमुन्द द्वारा आधार पंजीयन एवं आधार अपडेट शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज 03 जून को ग्राम चट्टीगिरोला के आंगनबाड़ी केंद्र में आधार शिविर आयोजन किया गया। शिविर में उन बच्चों का आधार पंजीयन किया गया, उक्त शिविर में यूआईडीएआई के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सही पाए गए जाने वाले पंजीयन किया गया । साथ ही ऐसे हितग्राहियों के आधार कार्ड में आवश्यक सुधार एवं अपडेट की प्रक्रिया भी संपन्न की गई। जिनके आधार में त्रुटियां थीं या बायोमेट्रिक सत्यापन संबंधी समस्याएं थीं। यूआईडीएआई की गाइडलाइन के अनुसार वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले हितग्राहियों के आधार विवरण सफलतापूर्वक अपडेट किए गए। इस शिविर में कुल 25 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें तीन ऐसे हितग्राही भी शामिल थे, जिनके आधार कार्ड डीएक्टिव हो चुके थे, जिन्हें आवश्यक प्रक्रिया के माध्यम से सहायता प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि उक्त शिविर सरायपाली क्षेत्र के निकट आयोजित होने के कारण बड़ी संख्या में हितग्राही अपने आधार संबंधी कार्यों के लिए शिविर स्थल पहुंचे थे। साथ ही आधार गाइड के जन्मदिवस के अवसर पर शिविर में उपस्थित बच्चों के लिए मिष्ठान वितरण की व्यवस्था की गई और बच्चों के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया। यह शिविर जिला ईडीएम भूपेंद्र, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली, जिला कोआॅर्डिनेटर मूलचंद निषाद तथा जिला तकनीकी सहायक अमित कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






















