Edition

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण 

सरायपाली। आज दिनांक 05 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधानसभा सरायपाली अंतर्गत भाजपा मंडल सरायपाली द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बैतारी के तालाब मेड़ परिसर में सहभागिता करते हुए जिला पंचायत सभापति एवं जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

माँ हमें जीवन देती हैं और वृक्ष जीवन को संवारते हैं। इसी भावना को आत्मसात करते हुए यह अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संदेश देता है।

पर्यावरण का संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मानव जीवन के साथ-साथ समस्त जीव-जंतुओं के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता का संरक्षण तथा प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। आज आवश्यकता है कि हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लें।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता गण, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री गण, मंडल उपाध्यक्ष गण, सभी मोर्चा के पदाधिकारी गण, महिला मोर्चा के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण, एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!