Edition

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में स्पीच थेरपिस्ट पर डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में स्पीच थेरपिस्ट पर डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से मानवता को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस ने एक स्पीच थेरपिस्ट को महिला के साथ अनाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी प्रांजुल बलियान को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इलाज के बहाने बढ़ाईं नजदीकियां

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला एक डॉक्टर की पत्नी है। वह अपने बच्चे की स्पीच थेरेपी करवाने के लिए लगातार आरोपी के क्लिनिक पर जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने महिला से जान-पहचान बढ़ाई और साल 2023 से लेकर अब तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। केस की छानबीन और बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रांजुल बलियान को धरदबोचा। इस घटना के बाद से ही स्थानीय इलाके में काफी आक्रोश और चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!