पाटसेन्द्री में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, 85 किशोरियों को लगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
सरायपाली/गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसेन्द्री में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव के निर्देशन में लगे इस शिविर में 85 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की डोज दी गई।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के मार्गदर्शन में हुए शिविर में ग्रामीण चिकित्सा सहायक डी बी कुर्रे, सेक्टर पर्यवेक्षक आर एन दुबे, आर गार्डिया, अखिल प्रधान, नर्सिंग ऑफिसर रजनी पटेल, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संजय चौधरी सहित मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और 9 से 14 साल की हर बेटी को यह टीका जरूर लगवाएं। विभाग का कहना है कि जागरूकता से ही गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को रोका जा सकता है। शिविर में मितानिन प्रशिक्षक अमना साहू, मितानिन तशीला सड़ंगी, शिवानी त्रिपाठी, कुंती चौहान, शारदा दास, राधा चौहान व लेखा सह डाटा सहायक गौरीशंकर प्रधान का विशेष योगदान रहा।

























