Edition

सतनामी समाज की पहल, हर सोमवार शाम होगी सामूहिक पूजा-अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतनामी समाज की पहल, हर सोमवार शाम होगी सामूहिक पूजा-अर्चना

सरायपाली / प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला इकाई के निर्देशानुसार समाज के सभी ग्रामों में निवासरत सतनामी परिवारों से प्रत्येक सोमवार संध्या समय सामूहिक पूजा-अर्चना करने की अपील की गई है।

इस पावन पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता एवं सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करना है। सामूहिक पूजा-अर्चना से समाज में आध्यात्मिक चेतना का विकास होगा तथा नई पीढ़ी को अपने संस्कारों, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी।

इसी क्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर ने सतनाम भवन सरायपाली स्थित जोड़ा जैतखाम में उपस्थित होकर नगरवासियों के साथ परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की संध्या आरती एवं पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

समाज में नियमित संध्या पूजा-अर्चना प्रारंभ करने हेतु की गई यह सराहनीय पहल न केवल आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी करेगी। यह प्रेरणादायी प्रयास निश्चित रूप से अन्य ग्रामों एवं क्षेत्रों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बनेगा तथा समाज में एकता, सद्भाव और सतनाम संदेश के व्यापक प्रसार का माध्यम बनेगा।

विज्ञापन

 

 

Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!